उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत,युवती गंभीर

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई।हादसे में महिला का पुत्र और दूसरी बाइक में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।युवती को गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक सौंज गांव निवासिनी सरोजनी 50 वर्ष अपने बेटे अनुज के साथ बाइक से रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दवा लेने जा रही थीं।इसी दौरान आगे चल रही माल का पुरवा निवासिनी ज्योति ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक अपनी बाइक पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दी।जिससे पीछे आ रही अनुज की बाइक ज्योति की बाइक से टकरा गई।हादसे में दोनों बाइकों में सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल सरोजनी को तत्काल उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजनों के मुताबिक रेफर किए जाने के दौरान सरोजनी की मौत हो गई।वही दूसरी बाइक पर सवार ज्योति को भी गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया जबकि अनुज का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।मृतका सरोजनी के पति रामविलास का निधन इसी साल 3 जनवरी को हुआ था।परिवार में तीन बेटे अजीत,अनुज,अंकित और तीन बेटियां हैं।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए कानपुर हैलट रेफर किया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button