कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजशिक्षा

कानपुर देहात: टैबलेट मैपिंग की सुस्त रफ्तार पर बीएसए सख्त, 3 दिन में शत-प्रतिशत काम पूरा करने का अल्टीमेटम

जिले में मात्र 79 फीसदी प्रगति पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय नाराज।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों को दिए गए टैबलेट्स की एनबीडीआईयूपी पोर्टल पर मैपिंग की खराब स्थिति को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में टैबलेट मैपिंग की प्रगति मात्र 79 फीसदी मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई है।

बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ा आदेश जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर शत-प्रतिशत मैपिंग का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशों के क्रम में इस कार्य को अति महत्वपूर्ण और शीर्ष प्राथमिकता पर रखा गया है। 14 जुलाई 2026 को एनबीडीआईयूपी पोर्टल पर प्रदर्शित डेटा के अनुसार कानपुर देहात में टैबलेट मैपिंग की स्थिति केवल 79 फीसदी पाई गई है जिसे बीएसए ने अत्यंत खेदजनक माना है।

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को व्यक्तिगत ध्यान देते हुए अगले तीन दिनों के अंदर शत-प्रतिशत फीडिंग और मैपिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है। निर्धारित समय में काम पूरा न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: परिषदीय विद्यालयों के 11 रजिस्टर्स का होगा डिजिटलाइजेशन, 3 दिनों में काम पूरा करने के निर्देश


 

Related Articles

AD
Back to top button