कानपुर देहात में बाइक और आवारा कुत्ते की टक्कर में महिला घायल,हालत गंभीर
कानपुर देहात में सोमवार को आवारा कुत्ते और बाइक की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को गंभीर हालत में कानपुर लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है

- भेजा गया अस्पताल
पुखरायां।कानपुर देहात में सोमवार को आवारा कुत्ते और बाइक की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को गंभीर हालत में कानपुर लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसा कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे में स्नेहलता डिग्री कॉलेज के सामने हुआ।जानकारी के मुताबिक रूरा थाना क्षेत्र के अहिराना रैपालपुर निवासी रोहित कुमार अपनी मां के साथ अपनी बहन के घर ब्यौहरिया गए थे।शाम को घर लौटते समय स्नेहलता डिग्री कॉलेज के पास एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई।हादसे में बाइक पर बैठी छोटी बिट्टी गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे के बाद रोहित ने उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से रसूलाबाद सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर उनकी गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहां पर उनका उपचार जारी है।



