कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी नेहा ने मेडिकल कालेज में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा अकबरपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम कुम्भी में कुल 251.1करोड़ की लागत से नवनिर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में चल रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण का निरीक्षण किया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा अकबरपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम कुम्भी में कुल 251.1करोड़ की लागत से नवनिर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में चल रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उपस्थित कारदायी संस्था के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य माह 31 अप्रैल 2023 तक पूर्ण किया जाना था, किन्तु कार्य श्रमिकों की कमी के दृष्टिगत उक्त कार्य को तेजी से न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों को बढ़ाकर कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए।

IMG 20230626 WA0050

उन्होंने बताया कि अभी तक कार्यदायी संस्था को भुगतान किया जा चुका है उसके सापेक्ष कुल कार्य प्रगति सही नही है। कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि बजट की कमी नहीं है, कार्य की प्रगति तेजी से हो रही है, इस पर जिलाधिकारी ने उक्त कार्रदाई संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य में अभी और गति लाने की आवश्यकता है तथा जल्द से जल्द और अधिक मजदूरों को लगाकर मेडिकल कॉलेज के सभी पार्ट का निर्माण कार्य कराया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना होने पाए।

IMG 20230626 WA0051

उन्होंने कहा कि मानक के तहत निर्माण कार्य करें, सभी श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण अवश्य कराएं तथा उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी दिलाएं। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज का भी निर्माण किया जाए जिससे कि जलभराव आदि की स्थिति उत्पन्न ना होने पाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे, करदाई संस्था के अधिकारीगण व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button