उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कुंभकर्डी नींद में सोया बेसिक शिक्षा विभाग, जिलों से नहीं मिल रही पदोन्नति की सूचना

बेसिक शिक्षा विभाग को पूरे एक महीने बाद अपने शिक्षकों की पदोन्नति का कार्य पूरा करने की याद आई है। बीते 16 मई तक प्रदेश भर के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों के रिक्त पदों से जुड़ी सारी सूचनाएं मांगी गई थी। तब से न तो इस प्रकरण में आगे कोई कदम उठाया गया और न ही आदेश-निर्देश ही जारी किए गए

अमन यात्रा कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग को पूरे एक महीने बाद अपने शिक्षकों की पदोन्नति का कार्य पूरा करने की याद आई है। बीते 16 मई तक प्रदेश भर के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों के रिक्त पदों से जुड़ी सारी सूचनाएं मांगी गई थी। तब से न तो इस प्रकरण में आगे कोई कदम उठाया गया और न ही आदेश-निर्देश ही जारी किए गए। अलबत्ता जो रिक्त पदों की सूचनाएं सभी जिलों के बीएसए से तलब की गई थी वह बमुश्किल कुछ जिलों से ही प्राप्त हो सकी।

अब तक बाराबंकी, बिजनौर, गोरखपुर, कानपुर नगर, कासगंज, रामपुर, संभल, बहराइच, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, सीतापुर, सहारनपुर ने ही सूचना उपलब्ध कराई है।

इससे विभाग में उच्च स्तर पर नाराजगी भी बढ़ी। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर चेतावनी दे गई है कि वे तय समय के भीतर निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।

Related Articles

AD
Back to top button