कानपुर देहात

धूमधाम से मनाया गया विधायक विनोद कटियार का जन्मदिन

विधायक के जन्मदिन पर 15 युवतियों की कराई गई शादी

पुखरायां कानपुर देहात। हाइवे स्थित प्रेमादेवी महाविद्यालय में गत शुक्रवार को विधायक विनोद कटियार के जन्मोत्सव के अवसर पर आए कवियों ने शमां बाध दिया। वहीं 15 गरीब कन्याओं का विवाह भी कराया गया। प्रेमादेवी महाविद्यालय में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधायक विनोद कटियार का जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया गया।कार्यक्रम में 15 कन्याओं का विवाह भी संपन्न कराया गया। इसमें एसडीएम दीपाली भार्गव ने सभी कन्याओं को चांदी की पाजेब भेट की। photo 15

वहीं लखनऊ से आयी कवियत्री अंकिता शुक्ला ने सरस्वती वन्दना में मां शारदे मां शारदे वरदान दे मां शारदे, प्यार का दीप जला मां शारदे का गायन कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में दिव्यांगों को 45 ट्राई साइकिल भी बांटी गयी। वहीं रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य व पूर्व पार्षद अमित मिश्र, पार्षद संजय सचान ने गीत के माध्यम से नए वर्ष के आने व जाने के बारे विस्तार से बताया।कार्यक्रम में आयी लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने लोकगीत के माध्यम से शमां बांध दिया। photo 14

मुख्य अतिथि के रूप में आए समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व प्रभारी मंत्री महेशचन्द्र गुप्ता ने लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जनहित योजनाओं की जानकारी दी और गरीबों को कंबल वितरित किए। photo 16

इस मौके पर पालिका ईओ रामअचल कुरील, विकेत्रा संघ के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह उर्फ़ तन्नु संखवार,समाजसेवी गोविन्द मिश्रा, पंकज द्विवेदी, संदीप कटियार, डा. विवेक द्विवेदी, नीरज सचान, सभासद संजय सचान,संदीप सचान आदि लोग मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button