फतेहपुरउत्तरप्रदेश

विधायक ने शक्ति वन में नीम का पौधा रोपण कर किया शुभारंभ

वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत वन महोत्सव 2022 के क्रम में दिनांक 7 जुलाई 2022 को खागा तहसील क्षेत्र के बरकतपुर गांव में शक्ति वन की स्थापना क्षेत्रीय विधायक  श्रीमती कृष्णा पासवान के नेतृत्व में किया। और विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान ने नीम के पौधों का रोपण किया।

खखरेरु,फतेहपुर-  वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत वन महोत्सव 2022 के क्रम में दिनांक 7 जुलाई 2022 को खागा तहसील क्षेत्र के बरकतपुर गांव में शक्ति वन की स्थापना क्षेत्रीय विधायक  श्रीमती कृष्णा पासवान के नेतृत्व में किया। और विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान ने नीम के पौधों का रोपण किया।
cleardot
     खागा रेंज के बरकतपुर गांव में स्थापित शक्ति वन में वृक्षारोपण करते हुए वन क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद यादव ने बताया कि शक्ति वन में महिलाओं के सहयोग से ही पौधारोपण का कार्य कराया जा रहा है। और शक्ति वन स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पौधारोपण के प्रति जागरूकता पैदा करने एवं पेड़ पौधों के प्रति लगाव जागृति करने हेतु किया जा रहा है। और उन्होंने बताया कि यहां पर नीम, पाखर, फूल दार, आम, आंवला आदि के पौधे लगाए गए हैं।तथा इन्होंने बताया कि ऊसर क्षेत्रों में 20% फलदार वृक्ष लगाए जाते हैं। और शक्ति वन में 20 हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा।  इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान, खागा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, प्रांतीय निदेशक सहायक वन विभाग फतेहपुर, क्षेत्रीय वन अधिकारी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button