कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के पास एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चेपट में आकर मौत हो गई।

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के पास एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चेपट में आकर मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।हादसा रूरा रेलवे लाइन के खंबा नंबर 533/26 के पास हुआ।हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना भाऊपुर स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव के शिनाख्त के प्रयास किए।परंतु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

 

पुलिस शिनाख्त में जुटी

Related Articles

AD
Back to top button