कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार चार घायल,भेजा गया अस्पताल
मूसानगर और रसधान निवासी यात्री हुए दुर्घटना का शिकार।
कानपुर देहात के शाहजहांपुर कस्बे में गुरुवार सुबह एक तेज रप्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में ऑटो में सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।घटना सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर पेट्रोल पंप के पास हुई।
जहां पर एक तेज रप्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में ऑटो में सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया।
घायलों की पहचान मूसानगर निवासी अंकित कुमार 18 वर्ष,रसधान निवासी 70 वर्षीय शहनाज खान और 30 वर्षीय रोशन व ऑटो चालक मसूद के रूप में हुई है।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ALSO READ- कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित



