कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मूसानगर में छात्रा पर धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव, बस चालक सहित दो गिरफ्तार

पीड़ित नाबालिग लड़की मूसानगर से बस द्वारा रोजाना पढ़ाई के लिए कानपुर नगर जाती थी।

कानपुर देहात: जनपद के थाना मूसानगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कानपुर नगर पढ़ने जाने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा पर धर्म परिवर्तन और शादी करने का दबाव बनाने तथा छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग लड़की मूसानगर से बस द्वारा रोजाना पढ़ाई के लिए कानपुर नगर जाती थी। इसी दौरान बस के चालक मुख्तार कुरैशी ने छात्रा की जान-पहचान अपने परिचित राज रहीस से करवा दी। इसके बाद राज रहीस अक्सर लड़की से मुलाकात करने लगा। इसी बीच बस चालक मुख्तार कुरैशी और राज रहीस मिलकर छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का मानसिक दबाव बनाने लगे। जब बहादुर छात्रा ने उनकी इस बात को मानने से साफ मना कर दिया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।

बहला-फुसलाकर ले गए बाहर, की छेड़खानी

हौसले बुलंद होने पर एक दिन मौका पाकर मुख्तार कुरैशी, राज रहीस और अपने एक अन्य साथी मोनिस के साथ मिलकर छात्रा को बहला-फुसलाकर मूसानगर से बाहर ले गए। वहाँ आरोपियों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। आज दिनांक 03.07.2026 को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुँची और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सुसंगत और गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो दबोचे

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने त्वरित एक्शन लेते हुए नामजद अभियुक्त मुख्तार कुरैशी और राज रहीस को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी मोनिस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर का बयान:

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर श्री राजीव सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और अन्य विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वर्तमान में मौके पर पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

AD
Back to top button