उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर रूरा और अंबियापुर स्टेशन के मध्य रविवार रात एक युवक ने गरबा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली

पुखरायां।कानपुर देहात के दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर रूरा और अंबियापुर स्टेशन के मध्य रविवार रात एक युवक ने गरबा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान रूरा थाना क्षेत्र के कोकतापुर गांव निवासी 22 वर्षीय गोविंद के रूप में हुई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक गोविंद पिछले एक दो दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।रविवार रात करीब 9 बजे वह गांव के पास से गुजरे दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर पहुंचा और खंबा नंबर 1071/22 के पास दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही गरबा एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी।हादसे की सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने रूरा स्टेशन मास्टर को दी।स्टेशन मास्टर की सूचना पर रूरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।जिसके बाद एस आई शिव बहादुर सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।गोविंद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया।मृतक के पिता रामप्रकाश,मां माया और बहनें प्रियंका व सोनम का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button