कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी नेहा ने कलेक्ट्रेट परिसर के आस-पास हो रहे अतिक्रमण एवं साफ सफाई का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर के आस-पास हो रहे अतिक्रमण एवं साफ सफाई का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के अंदर एवं कलेक्ट्रेट के बाहर साफ सफाई अभियान चलाकर कराए।

Story Highlights
  • कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के आसपास पान मसाला एवं चाय की दुकान आदि द्वारा जो अतिक्रमण कर रहे हैं उन्हें हटाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, एवं एक कैंटीन का संचालन कराएं.

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर के आस-पास हो रहे अतिक्रमण एवं साफ सफाई का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के अंदर एवं कलेक्ट्रेट के बाहर साफ सफाई अभियान चलाकर कराए जाने हेतु कलेक्ट्रेट नाजिर को निर्देशित किया एवं उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के आसपास पान मसाला एवं चाय की दुकान आदि द्वारा जो अतिक्रमण कर रहे हैं उन्हें हटाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, एवं एक कैंटीन का संचालन कराएं.

ये भी पढ़े-  एनएसएस वालंटियर्स ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली

photo 2 1 8

वही पोल आदि में जो विज्ञापन का पोस्टर लगाए हुए हैं उन्हें हटाए जाने की कार्रवाई करें, उन्होंने कहा कि जो पान मसाला गुटखा आदि खाते हैं उन पर जुर्माना भी करें। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में जनता अपनी शिकायत लेकर आते हैं उनको किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी ओएसडी दिलीप कुमार, कलेक्ट्रेट नाजिर रजनीश आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button