उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पानी भरे टब में गिरने से बालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे में रविवार शाम पानी भरे टब में गिरने से एक 13 माह के मासूम बालक की मौत हो गई।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है

Story Highlights
  • पुलिस बोली घटना की सूचना नहीं

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे में रविवार शाम पानी भरे टब में गिरने से एक 13 माह के मासूम बालक की मौत हो गई।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।बालक लव्यांश अपने घर में खेल रहा था।खेलते खेलते वह बाथरूम में रखे पानी भरे टब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।बरौर कस्बा निवासी ताराचंद ने बताया कि उनका 13 माह का नाती लव्यांश रविवार शाम घर में खेल रहा था।खेलते खेलते अचानक वह बाथरूम में रखे पानी भरे टब में सिर के बल गिर गया।जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया।पिता प्रदीप,मां बिनीता समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।सूचना मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button