उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

मलमास सावन का दूसरा सोमवार भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक। पौराणिक स्थल अमरौधा कानपुर देहात में बाबा महाकालेश्वर मंदिर है। जो कानपुर -झाँसी हाईवे पर पिपरी से अमरौधा लगभग दूरी 2 किमी पर पश्चिम दिशा में स्थित हैं।

विमल गुप्ता,देवीपुर। मलमास सावन का दूसरा सोमवार भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक। पौराणिक स्थल अमरौधा कानपुर देहात में बाबा महाकालेश्वर मंदिर है। जो कानपुर -झाँसी हाईवे पर पिपरी से अमरौधा लगभग दूरी 2 किमी पर पश्चिम दिशा में स्थित हैं।IMG 20230717 WA0018


जहां दूर-दूर से आते हैं शिव भक्त।शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक।सावन का माह भगवान शिव का होता है।
इस माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है।भगवान भोलेनाथ सावन के महीने में बहुत ही जल्द अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं।उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ऐसा वेद पुराणों में बताया गया है।आज भी उन्हीं कथाओं को सुनकर हम सब भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भगवान शिवशंकर मात्र बेलपत्र धतूरा भांग व एक लोटा गंगाजल से ही अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं एवं अपनी कृपा दृष्टि डालते हैं। भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उनको मनचाहा वरदान देते हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उनके इसी भोलेपन के कारण उनको भोलेनाथ कहते हैं। भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों के भंडार सदा परिपूर्ण करते हैं सदैव धन दौलत से भक्तों का भंडार भरा रहता है। इसलिए दुनिया वाले इनको भोला भंडारी भी कहते हैं। मलमास के सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों ने महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल से भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक किया और जलाभिषेक करने के बाद भगवान भोलेनाथ से सुख शांति प्राप्त के लिए प्रार्थना की। कानपुर देहात के अमरौधा नगर में बाबा महाकालेश्वर का भव्य मंदिर है।जहां सावन में भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिलती है। प्रशासनिक व्यवस्था बहुत ही चुस्त-दुरुस्त होने से महिलाओं, युवतियों एवं बच्चों व अन्य लोगों को मेले में किसी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस नहीं होती है। यह सभी अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। सावन के दूसरे सोमवार में प्रातः काल से ही भक्तों ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ ,भोलेशंकर से अपने परिवार के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना की हर हर महादेव।

Related Articles

AD
Back to top button