अपना जनपदकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका
रिटर्न भरने के लिए आयकर विभाग ने दिया एक दिन का और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई भारी दिक्कत के बाद अंतिम तिथि 16 सितंबर मंगलवार तक बढ़ा दी है। यानी लोगों के पास रिटर्न भरने के लिए आज का और मौका है।
इससे पहले सोमवार को आयकर विभाग ने कहा था कि 7 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं। ई-फाइलिंग पोर्टल पर भारी ट्रैफिक के कारण लोग परेशानियों से जूझते रहे। आयकर विभाग ने बताया कि जिन लोगों ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए रिटर्न दाखिल नहीं किए हैं वे मंगलवार रात 12 बजे तक ऐसा कर सकते हैं। 17 सितंबर से जुर्माने के साथ आईटीआर फाइल करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।



