उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुआ संपन्न

लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में शुरु हुई। शुरुआती रुझान में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह आगे चल रहे थे। इससे समर्थकों में उत्साह रहा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतगणना के लिए विधानसभा वार 14.14 टेबल लगाए गए थे

Story Highlights
  • पहले गिने गये पोस्टल बैलेट के वोट

चंदौली। लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में शुरु हुई। शुरुआती रुझान में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह आगे चल रहे थे। इससे समर्थकों में उत्साह रहा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतगणना के लिए विधानसभा वार 14.14 टेबल लगाए गए थे। पहले दौर में पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम की बारी आई। मतगणना का क्रम सुबह आठ बजे से शुरु हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे. एसपी डा. अनिल कुमार के साथ ही आला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डंटे रहे। 30 राउंड की मतगणना में परिणाम आये। मुगलसराय विधानसभा में 30 राउंड व सकलडीहा व सैयदराजा की मतगणना 26.26 राउंड में पूरी हुई। दोपहर बाद परिणाम आले लगा। लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों में उत्साह रहा। प्रत्याशी व उनके समर्थक जश्न की तैयारी में जुटे रहे।

Related Articles

AD
Back to top button