औरैया

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चित्रांश सभा ने बुजुर्ग महिलाओं को किया सम्मानित

महिला/स्त्री/नारी/औरत शब्द कुछ भी हो, मां/बहन/बेटी/पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वे हर जगह सम्मान की हकदार है।

औरैया,अमन यात्रा।  अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चित्रांश सभा ने बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया व उनसे प्रेरणा भी ली।
शहर स्तिथ मोहल्ला तिलक नगर में महिला चित्रांश सभा की अध्यक्ष नीलम सक्सेना के आवास पर सभा की समस्त पदाधिकारी ने एकत्र होकर कार्यक्रम का आयोजन किया।  आपको बता दे महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए उनके सम्मान में, उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए कई जायज कारण हैं। महिला/स्त्री/नारी/औरत शब्द कुछ भी हो, मां/बहन/बेटी/पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वे हर जगह सम्मान की हकदार है।
चाहे वह शिक्षक/वकील/डॉक्टर/पत्रकार/सैनिक/सरकारी कर्मी/इंजीनियर जैसे किसी पेशे में हों या फिर गृहिणी ही क्यों न हों, समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना की पुरुषों का है।  आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है।
कार्यक्रम में सम्मानित बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान करते हुए अध्यक्ष नीलम सक्सेना ने कहा नारी शक्ति है अबला नही  महामंत्री रागनी सक्सेना ने आयी हुई सभी महिला पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सभा की पदाधिकारी महिलाएं नेहा श्रीवास्तव, मनीषा सक्सेना, निधी सक्सेना, आरती सक्सेना, अनीता सक्सेना, ज्योति श्रीवास्तव, रिचा सक्सेना, श्रद्धा सक्सेना, पूनम सक्सेना सहित सभी सम्मानित महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button