कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में विवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के भटौली का मजरा गुलाब सिंह का पुरवा निवासी महिला ने पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता रोली ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में गजनेर थाना क्षेत्र के नंदपुर आल्हापुर गांव में हुई थी।आरोप है कि शादी के बाद से ही पति ससुर,सास,ननद,जेठ और देवर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।पीड़िता के मुताबिक 22 दिसंबर को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।घटना की सूचना उसने अपने पिता को दी थी।

थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति समेत सात के खिलाफ दहेज प्रताड़ना मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।मामले की छानबीन की जा रही है।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जांच उपरांत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: सीएचसी में ऑपरेशन बताया गया, लेकिन 108 एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित नॉर्मल प्रसव

Related Articles

AD
Back to top button