प्रत्येक परिषदीय विद्यालय की एक ब्रांड के रूप में हो पहचान : राजेश वर्मा प्राचार्य डायट
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में जारी एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) और एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर डायट प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा और वरिष्ठ प्रवक्ता पंकज यादव ने ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र सौंपे।

- बुनियादी भाषा, संख्यात्मकता और एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों के प्रशिक्षण का हुआ समापन
- डायट प्राचार्य और बीएसए ने प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में जारी एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) और एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर डायट प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा और वरिष्ठ प्रवक्ता पंकज यादव ने ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र सौंपे। डायट प्राचार्य ने प्रशिक्षकों से कहा कि जिस तरह से आपने बुनियादी भाषा, संख्यात्मकता, और एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों का प्रशिक्षण पूरे मनोयोग से लिया है वैसे ही विकास खंड स्तर पर भी पूरी ऊर्जा के साथ इस प्रशिक्षण को देना है।
शिक्षकों को परियोजना द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री को कक्षा शिक्षण में प्रयोग के लिए प्रेरित करना है ताकि प्रत्येक परिषदीय विद्यालय अपने आप में एक ब्रांड के रूप में पहचान स्थापित कर सके और घटते हुए नामांकन और उपस्थिति की समस्या को दूर किया जा सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सुपरविजन के दौरान बच्चों की उपस्थिति को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ प्रवक्ता पंकज यादव ने समय सारणी के अनुपालन के साथ विज्ञान किट, गणित किट, टीएलएम, खेल सामग्री और पुस्तकालय के उपयोग पर बल दिया।
प्रशिक्षकों ने 5 दिवसीय प्रशिक्षण पर अपना फीडबैक देते हुए डायट के प्रशिक्षण हाल, बैठक व्यवस्था, सत्र संचालन और मास्टर ट्रेनर्स की सराहना की। इस दौरान विपिन कुमार शांत, अरुण कुमार, मो इमरान, एसआरजी अनंत त्रिवेदी, संत कुमार दीक्षित, अजय कुमार गुप्ता, ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक रेखा तोमर, बृजेश कुमार, आदित्य त्रिपाठी, आलोक गुप्ता, वीरेंद्र विक्रम, अजय सिंह, मुकेश दिवाकर, मुकेश बाबू, अंजली शुक्ला आदि उपस्थित रहे।



