कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तबादला में आये शिक्षकों को अस्थायी विद्यालय किए गए आवंटित

शासनादेश न आने से अंतर्जनपदीय तबादले पर आए शिक्षकों को अब तक स्थायी विद्यालय आवंटित नहीं हो सका है। वे अस्थायी रूप से विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे हैं।

Story Highlights
  • अभी तक बीएसए कार्यालय में दर्ज करवा रहे थे उपस्थिति

अमन यात्रा, कानपुर देहात। शासनादेश न आने से अंतर्जनपदीय तबादले पर आए शिक्षकों को अब तक स्थायी विद्यालय आवंटित नहीं हो सका है। वे अस्थायी रूप से विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे हैं।

पिछले दिनों बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की अंतर्जनपदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसमें जिले में करीब 120 शिक्षक दूसरे जिलों से तबादला होकर यहां आए हैं। इनको अब तक स्थायी रूप से विद्यालय आवंटित नहीं हुआ है। अभी तक यह लोग बीएसए कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे थे। अब इन्हें बीएसए ने अस्थाई विद्यालय आवंटित किए हैं जिससे कि स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार आ सके एवं शिक्षकों का सदुपयोग किया जा सके।

बीएसए रिद्धी पाण्डेय का कहना है कि अभी विद्यालय आवंटन को लेकर कोई शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है। तबादला होकर आने वाले शिक्षक बीएसए कार्यालय में भीड़ बढ़ा रहे थे इसलिए उनको अस्थायी रूप से विद्यालय में पढ़ाने के लिए भेजा गया है। जैसे ही शासनादेश प्राप्त होगा विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button