किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर बाद गांव के ही एक अधेड ने एक 10 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर बाजरे के खेत मे ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

मंगलपुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर बाद गांव के ही एक अधेड ने एक 10 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर बाजरे के खेत मे ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है । मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे उसकी 10 वर्ष की पुत्री घर में नहीं दिखाई दी तो उसने खोजबीन की ।
इस पर वह बच्ची को खोजने के लिए खेत की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में बाजरे के खेत में रोने की आवाज सुनाई दी। जब महिला ने खेत में जाकर देखा तो गांव का ही प्रदीप और बबलू निर्वस्त्र अवस्था में उसकी पुत्री को दबोचा हुए था। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। मां ने अपनी नाबालिक पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म करने के प्रयास की तहरीर दी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। इंस्पेक्टर मंगलपुर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।



