उत्तरप्रदेशकानपुरकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई तिरंगा यात्रा/रैली।

‘हर घर तिरंगा‘‘ 13 अगस्त से 15 अगस्त अंतर्गत जनपद में जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा/रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकाल कर अभियान का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा में अधिकारीगण, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक आदि ने प्रतिभाग किया

Story Highlights
  • जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों, छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा में किया प्रतिभाग।

कानपुर देहात। ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ 13 अगस्त से 15 अगस्त अंतर्गत जनपद में जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा/रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकाल कर अभियान का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा में अधिकारीगण, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक आदि ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय स्लोगनों का जयघोष किया गया। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों, कार्यालयों में भी हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

1cb9b6b4 c9c2 440f 8e26 c5dd921df071

विद्यालयों में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध, भाषण, प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, परियोजना निदेशक वीरेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कृषि अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, छात्र-छात्राऐं, अध्यापकगण, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button