कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्टांप में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाएं : नेहा जैन

जिलाधिकारी नेहा जैन  द्वारा रनिया खानपुर एवं रूपपुर में हुई भूमि की बिक्री के स्टांप में कमी का जायजा लिया एवं जिलाधिकारी ने एआईजी स्टांप को निर्देशित किया कि स्टांप में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाएं। 

Story Highlights
  • पंचायत सहायक द्वारा आयुष्मान कार्ड कम बनाए जाने पर जिलाधिकारी ने लगाई कड़ी फटकार, ज्यादा से ज्यादा कार्ड को बनाए जाने हेतु दिए निर्देश

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन  द्वारा रनिया खानपुर एवं रूपपुर में हुई भूमि की बिक्री के स्टांप में कमी का जायजा लिया एवं जिलाधिकारी ने एआईजी स्टांप को निर्देशित किया कि स्टांप में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाएं।

ये भी पढ़े-  सप्ताहिक बंदी का करे अनुपालन बस छोटे भाई का है छोटा सा आह्वाहन

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा सरूरपुर में संचालित पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंचायत सहायक विनीत द्वारा आयुष्मान कार्ड कम बनाए जाने की स्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए कि कार्यों में रुचि लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का गरीब जनता को लाभान्वित करें तथा जिनके आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बनाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना होने पाए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन दिव्यांग पेंशन तथा आदि के कार्यों में भी रुचि लाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button