उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

वित्त एवं लेखाधिकारियों को दिए गए अतिरिक्त प्रभार

वित्त एवं लेखा सेवा के 46 अधिकारियों को अपने पद के साथ ही दूसरे पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। वित्त एवं लेखा सेवा के 46 अधिकारियों को अपने पद के साथ ही दूसरे पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अधिकांश जिलों में बेसिक शिक्षा और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में वित्त एवं लेखाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसमें कुछ पद रिक्त चल रहे थे जबकि कई स्थानांतरण के चलते खाली हो गए हैं।

इस संबंध में निदेशक कोषागार नील रतन कुमार ने गुरुवार को आदेश जारी किया है।शिवा त्रिपाठी वित्त एवं लेखाधिकारी, वित्तीय सांख्यकी निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ को वित्त एवं लेखाधिकारी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, उत्तर प्रदेश लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बताते चलें शिवा त्रिपाठी वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा कानपुर देहात में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

Related Articles

AD
Back to top button