भोजपुरी
पवन सिंह का एक और धमाकेदार गाना ‘छोटकी ननदी रे’ यूट्यूब पर मचा रहा धूम
पवन सिंह के इस गाने को अभी ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज़ किया गया है.पवन सिंह ने महज 11 साल की उम्र में अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकाला था

पवन सिंह के इस गाने को अभी ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज़ किया गया है. लेकिन फैंस इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, जल्द ही इस गाने का वीडियो फॉर्मेट भी दर्शकों के बीच मौजूद होगा. इस वीडियो वेभ म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
पवन सिंह ने गया है ये गाना
इस गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है. वहीं, इसे विनय बिहारी ने लिखा है. साथ ही साथ त्रिदेव फिल्म का गाना ‘होठ लाली से रोटी बोर के’ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस गाने में पवन सिंह कर अक्षरा सिंह ने परफॉर्म किया है. इस गाने को खुद पवन सिंह ने गया है जबकि मनोज मतलबी ने लिरिक्स लिखा है. इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा हैं.
65 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं पवन
जानकारी के लिए बता दें कि पवन सिंह ने अब तक 65 से अधिक फिल्मों में काम किया है जबकि 100 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में एक्टिंग और सिंगिंग कर चुके हैं. पवन सिंह ने महज 11 साल की उम्र में अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकाला था. 2008 में रिलीज हुआ उनका गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ काफी हिट हुआ जिसके बाद वे लाइमलाइट में आ गए थे.



