कानपुर देहात

होली पर्व पर डीएम ने धर्मपत्नी के संग वृद्धाश्रम पहुंच वृद्धजनों को भेंट किए अंग वस्त्र

जिलाधिकारी ने वृद्धा आश्रम के संचालक को निर्देशित किया कि किसी भी वृद्धजन महिला व पुरुष  को किसी प्रकार की समस्या न हो उनके स्वास्थ्य का परीक्षण तथा खान-पान की व्यवस्था समय से की जाए।

कानपुर देहात,अमन यात्रा:  जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी धर्म पत्नी व बेटे  के साथ अकबरपुर में संचालित वृद्धाश्रम पहुंच वृद्धजनों के बीच होली पर्व मनाई तथा शुभकामनाएं दी तथा महिला व पुरुष वृद्धजनों को धोती कुर्ता पैजामा, अगोछा के साथ-साथ महिलाओं को धोती व अन्य अंग वस्त्र भेट किये। जबकि  उन्होंने  वृद्धजनों को  अबीर गुलाल लगाया तथा मुंह मीठा कराया। जिलाधिकारी व उनकी धर्मपत्नी ने वृद्धा आश्रम में मौजूद वृद्धजनों व महिलावृद्ध जनों से हालचाल लिया।

जिलाधिकारी ने वृद्धा आश्रम के संचालक को निर्देशित किया कि किसी भी वृद्धजन महिला व पुरुष  को किसी प्रकार की समस्या न हो उनके स्वास्थ्य का परीक्षण तथा खान-पान की व्यवस्था समय से की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि होली का पर्व  बड़े सौहार्द पूर्ण एवं उल्लास से मनाये। कितुं पड़ोसियों को भी पहने खुसियां का हिस्सा बनाये आप सभी ऐसी होली खेले जिससे आपके जीवन मे सदैव रंग बरसते रहे। उन्होंने जनपद वासियों को भी होली पर्व की शुभकामनाएं दी।   इस मौके पर अकबरपुर तहसीलदार संजय कुशवाहा, वृद्ध आश्रम के संचालक राजेंद्र सिंह सहित वृद्ध आश्रम के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button