कानपुर देहात में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गांव में पसरा सन्नाटा, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया घोर लापरवाही का आरोप

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में मंगलवार सुबह 11 हजार बोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।युवक अपने खेत पर फसल देखने गया था तभी यह हादसा हुआ।घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक कसोलर गांव निवासी अंकित 22 वर्ष सुबह करीब 9 बजे अपने खेत पर फसल देखने गया था इसी दौरान वह खेत के पास से गुजर रही 11 हजार विद्युत हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिए औरैया अस्पताल ले गए।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की आकस्मिक मौत से मां शरवती बदहवास हो गई।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।ग्रामीणों ने बताया कि झूलते तारों को ठीक कराने के लिए विद्युत विभाग के जेई को कई बार सूचित किया गया है।इसके बाबजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।लोगों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम



