राजपुर में नहर में मिला अज्ञात शव,पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त में जुट गई है।

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर नहर में रविवार को एक अज्ञात शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त में जुट गई है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भाल पुलिया से करीब 50 मीटर दूरी पर नहर में एक शव पड़ा हुआ है।
मछली पकड़ने गए लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया।शव लंबे समय तक पानी में रहने के कारण कंकाल हो चुका था।इस वजह से पता नहीं चल सका कि शव महिला का है या पुरुष का।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शव करीब 10 से 15 दिन पुराना लग रहा है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मृत्यु के सटीक कारणों का पता लग सकेगा।



