रनियां में लाखों रुपए की चोरी से सनसनी,पुलिस बोली जल्द होगा खुलासा
कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के विसायकपुर में बीती रविवार सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी पार कर दिए।सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है

रनियां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के विसायकपुर में बीती रविवार सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी पार कर दिए।सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है।विसायकपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि देर रात चोर पीछे के रास्ते से उनके घर में घुस गए।उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे।चोरों ने घर के कमरों और आलमारियों को खंगाला।सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए।चोर घर से करीब 50 हजार रुपए नगद और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।चोरी गए सामानों में सोने की चेन,मंगलसूत्र,अंगूठियां,बाला,पायल और अन्य कीमती आभूषण शामिल बताए जा रहे हैं।घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रहीं हैं जिससे लोगों में भय व्याप्त है।लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।



