उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव के पास नेशनल हाइवे पर सोमवार दोपहर एक तेज रप्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां,बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया

Story Highlights
  • मां,बेटा गंभीर
  • भेजा गया जिला अस्पताल
  • पुलिस अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश में जुटी

डेरापुर।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव के पास नेशनल हाइवे पर सोमवार दोपहर एक तेज रप्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां,बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है।घायलों की पहचान औरैया निवासी वीरपाल और उनकी मां मुन्नी देवी के रूप में हुई है।वीरपाल अपनी मां मुन्नी देवी के साथ सोमवार दोपहर स्कूटी से अकबरपुर माती जा रहे थे।इसी दौरान मवई मुक्ता गांव के पास एक तेज रप्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।दोनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button