उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मैथा में तहसील प्रशासन की कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी

पुखरायां।लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आगजनी की घटना के बाद मैथा तहसील प्रशासन ने मंगलवार को क्षेत्र के कई कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी की।इस कार्यवाही के दौरान कोचिंग सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा रहा और कई संचालक मौके से फरार हो गए।एसडीएम श्याम नारायण शुक्ला ने सभी सेंटरों को प्रपत्र पूरे होने के बाद ही संचालन की चेतावनी दी।एसडीएम मैथा श्याम नारायण शुक्ला,तहसीलदार सुनील कुमार और कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर पंचायत शिवली स्थित विवेकानंद स्टडी सेंटर का निरीक्षण किया।यहां जीने में रेलिंग न होने,उपस्थिति रजिस्टर और फायर एनओसी न मिलने तथा आपातकालीन दरवाजे का अभाव पाया गया।इस पर एसडीएम ने संचालक वैभव मिश्रा से कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे करने के बाद ही कोचिंग सेंटर चलाने की हिदायत दी।कोतवाली तिराहे पर संचालित आरके डिजिटल लाइब्रेरी में छापा पड़ते ही संचालक मौके से फरार हो गया।जिस कारण एसडीएम को वहां कोई प्रपत्र नहीं मिल सके।उन्होंने वहां मौजूद छात्र छात्राओं से जानकारी ली और संचालक को सभी प्रपत्र पूरे करवाने का निर्देश देने को कहा।इसके बाद एसडीएम ने विद्युत सब स्टेशन के सामने सनेही नगर में चल रहे सतगुरु क्लासेज पर छापा मारा और उन्होंने संचालक अभय यादव को चेतावनी दी कि सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद ही सेंटर का संचालन करें।एसडीएम श्याम नारायण शुक्ला ने बताया कि यदि प्रपत्र पूर्ण न होने पर कोई भी सेंटर संचालित पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button