कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उपनिरीक्षकों,मुख्य आरक्षियों तथा आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में लगातार फेरबदल जारी, देखे लिस्ट

पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश हेतु गुरुवार देर रात्रि उपनिरीक्षकों,मुख्य आरक्षियों तथा आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश हेतु गुरुवार देर रात्रि उपनिरीक्षकों,मुख्य आरक्षियों तथा आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।

उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार उप निरीक्षक रंजीत सिंह को मूसानगर से पुलिस लाइन भेजा गया है।उप निरीक्षक लायक सिंह को पुलिस लाइन से थाना शिवली किया गया स्थानांतरण निरस्त कर थाना देवराहट भेजा गया है।हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस,हेड कांस्टेबल रामपाल सिंह को थाना सिकंदरा से यातायात पुलिस,हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस,हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार को टेलीफोन ड्यूटी पुलिस ऑफिस से यातायात पुलिस,पुष्पेंद्र सिंह को प्रधान लिपिक शाखा से यातायात पुलिस,अवनीश कुमार को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस,सुरेंद्र श्रीवास को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस,पवन कुमार को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस,विशेष कुमार सिंह को न्यायिक सम्मन सेल से थाना रसूलाबाद किया गया स्थानांतरण निरस्त कर थाना मंगलपुर,मुकेश बाजपेई को न्यायिक सम्मन सेल से शिकायत प्रकोष्ठ,महिला हेड कांस्टेबल मंजूलता को पुलिस लाइन से सम्मन सेल,हेड कांस्टेबल अब्दुल कासिम को पुलिस लाइन से थाना मंगलपुर,अनुराग सिंह को पुलिस लाइन से पैरोकार थाना भोगनीपुर,संजीव कुमार को पुलिस लाइन से थाना मंगलपुर, रेनू सिंह को पुलिस लाइन से विशेष जांच प्रकोष्ठ,हरिश्चंद्र को पुलिस लाइन से थाना देवराहट, रामचरन को पुलिस लाइन से न्यायिक सम्मन सेल,राजकुमार को थाना अकबरपुर से थाना मंगलपुर,अच्छेलाल को पुलिस लाइन से थाना रनियां,हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार को पुलिस लाइन से थाना मंगलपुर,कांस्टेबल मो इरफान अली को थाना रूरा से पैरोकार थाना राजपुर,राजवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना मंगलपुर,सतेंद्र सिंह को थाना शिवली से तामीला थाना रसूलाबाद,समीर यादव को सी ओ पेशी लाइन से सी ओ पेशी थाना सिकंदरा स्थानांतरण निरस्त कर सी ओ पेशी भोगनीपुर, हिमांशू मिश्रा को थाना सट्टी से सी ओ पेशी लाइन,हेड कांस्टेबल आशीष कुमार पाल सी ओ पेशी भोगनीपुर से हेड सी ओ पेशी भोगनीपुर,कांस्टेबल नीरज कुमार को थाना शिवली से पेशी सी ओ रसूलाबाद,दिग्विजय सिंह को पुलिस लाइन से थाना मंगलपुर,हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना अकबरपुर,हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह तालियान को पुलिस लाइन से प्रभारी पुलिस कैंटीन,हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना अमराहट तथा हेड कांस्टेबल मो मुख्तार को पुलिस लाइन से थाना मंगलपुर भेजा गया है।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।

देखे list-

IMG 20240112 WA0004 IMG 20240112 WA0003

 

Related Articles

AD
Back to top button