कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम यातायात हेतु कानपुर देहात पुलिस ने लगाए साइनेज बोर्ड

कानपुर देहात पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा एवं यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

अमन यात्रा लाइव (कानपुर देहात)। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जनपद में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में शनिवार को जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर आवश्यक साइनेज बोर्ड लगाए गए।

इन साइनेज बोर्डों के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं आमजन को निर्धारित कांवड़ मार्ग, ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था, प्रमुख मंदिरों के रास्ते, आवश्यक दिशा-निर्देश और यातायात से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारु रूप से संचालित रहे।

कानपुर देहात पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा एवं यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था तथा साइनेज बोर्डों पर अंकित निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें, जिससे कांवड़ यात्रा सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जा सके।

Related Articles

AD
Back to top button