कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से दुखी प्राथमिक शिक्षक नहीं मनाएंगे शिक्षक दिवस

टेट परीक्षा को लेकर शिक्षकों के बीच है विरोधी भावनाएं 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि 01 सितम्बर 2025 को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश से देशभर में 10 लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडरा गया है।

यदि आदेश को निजी स्कूलों पर लागू किया गया तो इससे प्रभावित शिक्षकों की संख्या करोडों में होगी इस निर्णय से शिक्षक दुःखी एवं चिन्तित है।

सदैव की भांति कल 5 सितम्बर को देश एंव सभी प्रदेश की सरकारें मंच सजाकर चन्द शिक्षकों को चन्द लम्हों का सम्मान देगी उनमें कुछ ऐसे शिक्षक होगें जिन्हें भारत सरकार द्वारा टेट को लेकर बनाये गये कानून के कारण 2 साल बाद सेवा में निकालने की चिन्ता सता रही होगी। इस लिये संगठन ने निर्णय लिया है मा० सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से दुःखी शिक्षक, शिक्षक दिवस नहीं मनाएंगे।

Related Articles

AD
Back to top button