कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डेरापुर पुलिस ने पकड़ा अंतरजनपदीय अपराधी, तमंचा और कारतूस बरामद

कानपुर देहात पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, डेरापुर पुलिस ने एक बड़े अंतरजनपदीय अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, डेरापुर पुलिस ने एक बड़े अंतरजनपदीय अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह अपराधी लूट, चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता था। सोमवार रात को डेरापुर पुलिस टीम मुंगीसापुर नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, पुलिस ने खबुल्ला उर्फ कल्लू उर्फ इस्लाम नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 12 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, यह अपराधी डेरापुर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था। इसके अलावा, उसके खिलाफ थाना रूरा, जनपद कन्नौज और जनपद हमीरपुर में भी कई मामले दर्ज हैं। हमीरपुर और कन्नौज में इस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पूछताछ में खबुल्ला ने स्वीकार किया कि वह अपने गांव के एक साथी शाहरुख के साथ मिलकर चोरी, लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता है।

उसने बताया कि करीब सात-आठ महीने पहले मुंगीसापुर में उन्होंने एक व्यक्ति को बातों में उलझाकर उसकी जेब से 80,000 रुपये चुराए थे, जिन्हें उन्होंने आपस में बांट लिया था। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ डेरापुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button