कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां: शाही अंदाज में दिलाई गई नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम दिवाकर को शपथ

नगर पालिका पुखरायां परिसर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवम सभासदों को उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार द्वारा शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान तथा केंद्रीय मंत्री भारत सरकार भानु प्रताप वर्मा ने मौजूद लोगों को संबोधन भी किया।

Story Highlights
  • जनता की सेवा करना मेरा प्रथम कर्तव्य: पूनम दिवाकर 
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शनिवार को नगर पालिका पुखरायां परिसर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवम सभासदों को उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार द्वारा शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान तथा केंद्रीय मंत्री भारत सरकार भानु प्रताप वर्मा ने मौजूद लोगों को संबोधन भी किया।
IMG 20230527 WA0035
बताते चलें कि स्थानीय नगर निकाय चुनाव में पुखरायां नगर अध्यक्ष पद के लिए पूनम दिवाकर पत्नी करुणाशंकर दिवाकर निर्वाचित हुईं।शनिवार को नगर पालिका परिसर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
IMG 20230527 WA0041
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम दिवाकर तथा सभासदों को शपथ दिलाई।वहीं कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,केंद्रीय मंत्री भारत सरकार भानु प्रताप वर्मा तथा जिलाध्यक्ष कानपुर देहात अविनाश सिंह चौहान ने भी प्रतिभाग कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम दिवाकर तथा सभासदों को बधाई देते हुए मौजूद लोगों को संबोधित किया।
IMG 20230527 WA0038
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पूनम दिवाकर बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से सबका साथ सबका विकास के रूप में काम करेंगी।नगर विकास के लिए जहां भी हम लोगों की जरूरत पड़ेगी, वहां हम लोग हर संभव मदद करेंगे।
IMG 20230527 WA0050
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार केंद्र तथा प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है।
FB IMG 1685197566956
वहीं केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में किसान सम्मान निधि के रूप में 6000 रुपए सालाना प्रदान कर रही है।
IMG 20230527 WA0071
वहीं किसान सम्मान निधि से छूटे लाभार्थियों के लिए सरकार द्वारा 23 मई से 10 जून तक गांव गांव कैंप लगाया जा रहा है जिससे शत प्रतिशत किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सके।इसी प्रकार से सरकार द्वारा जनता के लिए अन्य बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं संचालित की जा रहीं हैं।
IMG 20230527 WA0068
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम दिवाकर ने आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह नगर के विकास के लिए कोई भी कोर कसर नहीं रखेंगी तथा नगर में अधूरे पड़े विकास कार्य अवश्य ही पूर्ण किए जायेंगे।
FB IMG 1685197498817
इस मौके पर पूर्व विधायक विनोद कटियार,जिला प्रभारी अशोक राजपूत,जिला मंत्री डिंपल सचान,ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान,संजय बंसल,हेमंत सिंह जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,जीतेंद्र सचान,अजय सचान,अजय मित्तल,राजनारायण तिवारी, के एन दीक्षित,सत्यम सिंह चौहान,विजय गुप्ता,सुनील बाल्मीकि,अमित मिश्रा अध्यक्ष व्यापार मंडल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान,राधा सविता आदि लोग मौजूद रहे।
aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading