जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सरकार व्यापारियों के व्यापार की उन्नति के लिए प्रयासरत : घनश्याम अनुरागी

गल्ला व्यापारियों की कोई भी समस्या हो उनके समाधान के लिए हमेशा तत्पर हैं। सरकार भी व्यापारियों के व्यापार की उन्नति के लिए प्रयासरत है।

जालौन(उरई)। गल्ला व्यापारियों की कोई भी समस्या हो उनके समाधान के लिए हमेशा तत्पर हैं। सरकार भी व्यापारियों के व्यापार की उन्नति के लिए प्रयासरत है। यह बात गल्ला व्यापार कल्याण समिति के शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी एवं सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने संयुक्त रूप से कही। इस दौरान समिति के अध्यक्ष प्रेमदास गुप्ता उर्फ भूरे मामा महामंत्री महेंद राठौर समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गल्ला व्यापार कल्याण समिति का चुनाव लगभग एक माह पूर्व संपन्न हुआ था। जिसमें समिति के अध्यक्ष पद पर प्रेमदास गुप्ता उर्फ भूरे मामा एवं महामंत्री के पद पर महेंद्र कुमार राठौर को निर्वाचित किया गया था। रविवार को गल्ला मंडी परिसर में कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह घनश्याम अनुरागी क मुख्य आतिथ्य एवं सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कहा कि सरकार व्यापारियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। व्यापारी उन योजनाओं का लाभ उठाएं। गल्ला व्यापारियों की समस्याओं के लिए वह उनके साथ खड़े हैं। विशिष्ट अतिथि गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी गल्ला व्यापारियों के हित में कार्य करे। यदि कोई समस्या आती है तो वह हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े हैं। व्यापारियों की किसी भी समस्या का निदान कराया जाएगा। इससे पूर्व मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार द्वारा अध्यक्ष प्रेमदास गुप्ता, महामंत्री महेंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, मंत्री मुनेंद्र सिंह गुर्जर, आय व्यय निरीक्षक लक्ष्मीकांत राठौर, प्रचार मंत्री सौरभ अग्रवाल, सदस्य कैलाशचंद्र यादव, राजू मानपुरा समेत 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, सतेंद्र खत्री, आशू तिवारी, जयनारायण राठौर मुंशीजी, सोनू चौहान, मानसिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button