डेरापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग,लाखों का सामान जलकर राख
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुर्रा गांव में एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।सूचना मिलने पर लेखपाल और कानून गो ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया

- प्रशासन ने की जांच,दिया मुआवजे का आश्वासन
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुर्रा गांव में एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।सूचना मिलने पर लेखपाल और कानून गो ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।गृहस्वामी जीतसिंह ने बताया कि घटना के समय वह कानपुर में ड्यूटी पर थे और घर पर ताला लगा हुआ था।अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई।ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परन्तु तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी।आग से घर में रखा सारा घरेलू सामान,एक मोटरसाइकिल,पंखे,इनवर्टर,टीवी और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।पीड़ित जीत सिंह ने बताया कि आने वाले महीनों में उनकी बेटी की शादी होनी थी।जिसके लिए उन्होंने सामान इकट्ठा किया था।घटना की जानकारी मिलते ही लेखपाल और कानून गो ने मौके पर पहुंचकर जांच की।उपजिलाधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया था।नुकसान का आकलन कर पीड़ित को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।



