कानपुर देहात में ठंड लगने से किसान की मौत,परिजनों में छाया शोक
खेत में पानी लगाने के दौरान बिगड़ी तबियत
पुखरायां।कानपुर देहात में खेत में पानी लगाने गए एक किसान की ठंड लगने से मौत हो गई।परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।
मामला कानपुर देहात के डेरापुर तहसील क्षेत्र के खल्ला गांव का है।मृतक की पहचान तेज सिंह यादव के 45 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार यादव के रूप में हुई है।अशोक मंगलवार शाम अपने गेहूं के खेत में पानी लगाने गए थे।
परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह घर आने के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।अशोक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
पत्नी गीता देवी,पुत्र मयंक,रोशन,पुत्री रुचि समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।परिजनों ने सेंगुर नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय लेखपाल को दी गई है।



