कानपुर

पंचायत चुनाव ड्यूटी में जाएंगे 2700 अधिक होमगार्ड्स, शहर में शुरू हो चुकी चयन प्रक्रिया

हर में करीब 38 सौ होमगार्ड्स हैं। जिनकी शहर के विभिन्न थानों पीआरवी विभिन्न सरकारी दफ्तरों और अधिकारियों के ड्यूटी लगी है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर चुनाव कार्यालय से चुनाव संपन्न कराने के लिए करीब 27 सौ से अधिक होमगार्ड की डिमांड आने का अनुमान है।

कानपुर,अमन यात्रा। आगामी पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस के साथ होमगार्ड्स की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। इसको लेकर शहर के विभिन्न थानों में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड्स का चयन किया गया है। चुनाव कार्यालय से पंचायत चुनाव के मद्देनजर 27 सौ से अधिक होमगार्ड्स की डिमांड आने की उम्मीद है। उसी के आधार पर चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले होमगार्ड्स का चयन किया जा रहा है। शहर में करीब 38 सौ होमगार्ड्स हैं।

जिनकी शहर के विभिन्न थानों, पीआरवी, विभिन्न सरकारी दफ्तरों और अधिकारियों के ड्यूटी लगी है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर चुनाव कार्यालय से चुनाव संपन्न कराने के लिए करीब 27 सौ से अधिक होमगार्ड की डिमांड आने का अनुमान है। इसे लेकर होमगार्ड विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभिन्न थानों और सरकारी दफ्तरों में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड्स का चयन की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही उनकी सूची भी तैयार की जा रही है। सप्ताह भीतर यह प्रक्रिया पूरी की जानी है। वहीं चुनाव ड्यूटी जाने वाले होमगार्ड्स की आमद के लिए स्थान का भी चयन किया जा रहा है। होमगार्ड्स के जिला कमांडेंट विंध्याचल पाठक ने बताया कि चुनाव ड्यूटी जाने वाले होमगार्ड्स का चयन किया जा रहा है। वहीं चुनाव ड्यूटी के आमद कराने को लेकर अभी निश्चित नहीं हुआ है। घाटमपुर उपचुनाव में एच-ब्लाक स्थित डॉ. चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर का चयन हुआ था। काम में कोई असुविधा नहीं हुई थी। उम्मीद है कि इस बार भी इसी स्थान का आमद के लिए चयन हो।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button