कानपुर देहात में दो मोटरसाइकिलें आमने सामने भिड़ीं,पांच घायल
कानपुर देहात के रूरा अकबरपुर रोड पर नरिहा गांव के पास गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत में पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना नरिहा गांव के प्रसाद कोल्ड स्टोर के पास घटित हुई

- घायलों को भेजा गया अस्पताल
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा अकबरपुर रोड पर नरिहा गांव के पास गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत में पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना नरिहा गांव के प्रसाद कोल्ड स्टोर के पास घटित हुई।घायलों में एक बाइक में सवार बिरजू ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ भिखनापुर गांव से अकबरपुर जा रहे थे तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।हादसे में दोनों बाइकों में सवार पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए।राहगीरों ने तत्काल हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल प्रशासन ने घायलों के आधार और मोबाइल नंबर से घटना की सूचना उनके परिजनों को भेज दी है।



