कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बेटी के जन्मदिवस पर समाजसेवी रजनीश सक्सेना की मानवीय पहल

ठंड से ठिठुरते लोगों को बांटे कंबल, हुई सराहना,मिली दुआएं

पुखरायां। मलासा विकासखंड के हारामऊ गांव में शुक्रवार को नोडल शिक्षक समाजसेवी रजनीश सक्सेना ने अपनी पुत्री कुमारी अंकिता के बारहवें जन्मदिन के उपलक्ष्य में अपने निवास स्थान में जरूरतमंदों के लिए राहत का हांथ बढ़ाया। बढ़ती ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने 250 गर्म कंबलों का वितरण किया।इस दौरान उन्होंने सबसे पहले उपस्थित जरूरतमंदों को जलपान कराया। तत्पश्चात एक एक कर सभी चिन्हित लोगों को कंबल प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि यह सेवा कार्य उनकी पुत्री कुमारी अंकिता के बारहवें जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया है। उन्होंने कहा कि बेटी का जन्मदिन मनाने का सबसे बेहतर तरीका उन्हें लगा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा कर उनका आशीर्वाद लिया जाय।समाजसेवी ने भावुक होकर कहा कि गरीबों की दुआ ही उनके परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है।यह पहल केवल एक दिन की नहीं है बल्कि इसे भविष्य में भी जारी रखा जाएगा।कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया।

अतिथियों ने कहा कि समाजसेवी रजनीश सक्सेना ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों और असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल बांटकर एक सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बेटी अंकिता को आशीर्वाद भी दिया। लाभार्थियों ने समाजसेवी रजनीश सक्सेना के इस मानवीय प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की और दुआएं दीं। इस मौके पर प्रदीप सचान,ग्राम प्रधान अरविंद कुमार,क्षेत्र पंचायत सदस्य जंटर नायक,ठेकेदार संग्राम सिंह सचान,शत्रुघन पाल,संतोष नायक,लोकेश सचान,विजय नायक,नीरज सचान,मोहित तिवारी,कोटेदार अनुराग सचान,रामलीला कमेटी अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला समेत बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं,पुरुष मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: रसूलाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

AD
Back to top button