कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक ने चलाई तबादला एक्सप्रेस,कई चौकी प्रभारी किए गए इधर से उधर
कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बुधवार देर शाम चौकी प्रभारियों,उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।

कानपुर देहात। जनपद में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बुधवार देर शाम चौकी प्रभारियों,उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर थाना गजनेर उपनिरीक्षक अभिनेष कुमार को थाना रनियां भेजा गया है।वहीं उपनिरीक्षक नरसिंह को चौकी प्रभारी रसधान थाना सिकंदरा से चौकी प्रभारी औनहां थाना शिवली,उपनिरीक्षक उमेश शर्मा को चौकी प्रभारी कस्बा अकबरपुर थाना अकबरपुर से चौकी प्रभारी झींझक थाना मंगलपुर,उपनिरीक्षक रजनीश कुमार वर्मा को थाना सिकंदरा से चौकी प्रभारी रसधान थाना सिकंदरा,उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी औनहां थाना शिवली से थाना गजनेर,उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह तोमर को चौकी प्रभारी लालपुर थाना अकबरपुर से चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर थाना गजनेर,उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को थाना रनियां से चौकी प्रभारी लालपुर थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक अभिषेक चौहान को चौकी प्रभारी देवीपुर थाना भोगनीपुर से चौकी प्रभारी कस्बा अकबरपुर थाना अकबरपुर तथा उपनिरीक्षक अतेंद्र सिंह को थाना भोगनीपुर से चौकी प्रभारी देवीपुर थाना भोगनीपुर की कमान सौंपी गई है।
समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।



