कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जगम्मनपुर गांव में कल आयोजित होगा विराट कवि सम्मेलन,कवि बिखेरेंगे अपनी छटा

मलासा विकासखंड के जगम्मनपुर गांव स्थित मलूकदास आश्रम में श्री मलूकदास जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में अखंड पाठ के समापन के अवसर पर रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के जगम्मनपुर गांव स्थित मलूकदास आश्रम में श्री मलूकदास जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में अखंड पाठ के समापन के अवसर पर रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि के समय में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में दूर दराज के कवि सुंदर रचनाओं के माध्यम से अपनी छटा बिखेरेंगे। आयोजक मंडल के कवि विपिन बल्लभ ने बताया कि  जगम्मनपुर गांव के मलूकदास आश्रम में रविवार को अखंड पाठ के समापन के अवसर पर हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा तथा रात्रि के समय में सुप्रसिद्ध कवियों के द्वारा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में दूरदराज से आए कवि अपनी अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को ओतप्रोत करेंगे।

Related Articles

AD
Back to top button