कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: “होनहार बिरवान के होत ची कने पात “कहावत को चरितार्थ करने वाला छात्र को किया गया सम्मानित

अकबरपुर इंटर कॉलेज के छात्र ने प्रस्तुत की ईमानदारी की एक मिसाल

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: आज अकबरपुर इंटर कॉलेज अकबरपुर परिसर में प्रार्थना सभा के दौरान एक कक्षा 9 के छात्र द्वारा प्रस्तुत की गई ईमानदारी की मिसाल को लेकर सम्मानित किया गया। जहां कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र एक दूसरे के बस्ते से पेंसिल पुस्तक आदि चुरा लेने की जगत में रहते हैं वहीं कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र को एक पर्स पड़ा मिला जिसमें ए टी एम आदि रखा था उसने अपने कक्षा अध्यापक के माध्यम से प्रधानाचार्य के पहुचा दिया।

इस सम्बन्ध में प्रधानाचार्य भारत सिंह ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र का नाम शैलेन्द्र पुत्र जिलेवार है वह rahiniyapur ग्राम का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि वह सामान्य गरीब परिवार का है लेकिन उसने ईमानदारी की जो मिसाल प्रस्तुत की है उससे न उसका भविष्य उज्जवल दिखाई दे रहा है बल्कि विद्यालय का भी मान बढ़ गया है और इसीलिये उसे प्रार्थना सभा में सामुहिक रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक उमा शंकर कमल, कालेंद्र सिंह,शैलेन्द्र गौतम, आनंद शुक्ला आदि के अतिरिक्त कर्मचारियों और लगभग 4 हजार छात्रों ने तालियों से उसका उत्साह वर्धन किया।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में निर्माणाधीन माइनर में गिरने से बाइक सवार की मौत,भतीजा गंभीर

Related Articles

AD
Back to top button