कानपुर देहात : राजपुर में दो घरों में चोरी
नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात लेकर चोर हुए फरार, पुलिस छानबीन में जुटी

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के दो घरों में चोरी का मामला सामने आया है। चोर नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।चोरों ने पहले भाल गांव का मजरा खलास निवासी धर्मेंद्र सिंह के घर को निशाना बनाया।
धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे।चोरों ने कथित तौर पर कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया और घर में रखी तिजोरी को उठाकर उसे घर के पीछे ले गए।वहां तिजोरी का ताला तोड़कर नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।दूसरा मामला भाल गांव के अनिल कुमार द्विवेदी के घर का है।अनिल कुमार द्विवेदी के अनुसार चोर घर की पिछली छत से उनके घर में दाखिल हुए।उन्होंने बक्सा उठाया और घर के पीछे खेतों में ले गए।बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण और 45 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए।
सुबह जब परिवार जागा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।फोरेंसिक टीम को सूचना भेजी गई।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



