कानपुर

इटावा में चंद रुपये कमाने निकले दो किशोर फिर न लौट सके घर, हादसे में चली गई जान

शादी-बारात में लाइट उठाकर चलने वाले किशोर बीती रात बाइक से गांव लौट रहे थे। इटावा के बढ़पुरा में ग्वालियर बाइपास रोड पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई और दो लोग जख्मी हुए हैं।

कानपुर,अमन यात्रा । चंद रुपये कमाने के लिए निकले दो किशोर वापस घर नहीं लौट सके, उनकी मौत की खबर पहुंची तो घरवाले बदहवास हो गए। शादी-बारात में लाइट उठाकर चलने का काम करने वाले दो किशारों की जान सड़क हादसे में चली गई। इटावा जनपद के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुनवारा गांव के पास ग्वालियर बाईपास रोड पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर की मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इटावा के सुनवारा गांव में रहने वाले 17 वर्षीय शैलेंद्र, 13 वर्षीय विजय, मानिकपुर मोड़ थाना इकदिल निवासी 24 वर्षीय रॉकी और एक बालक शादी बारात में लाइट उठाने का काम करते थे। शैलेंद्र और विजय मजदूरी करके घर और परिवार का पेट पालने में मदद करते थे। चंद रुपये कमाने के लिए सोमवार की शाम पड़ोस के गांव में लाइट उठाने के लिए गए थे। देर रात रॉकी के साथ बाइक में तीनों गांव लौट रहे थे। ग्वालियर बाइपास रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शैलेंद्र और विजय की मौत हो गई, जबकि रॉकी और एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं टक्कर मारने के बाद डंपर लेकर चालक फरार हाे गया। हादसे की जानकारी सुनवारा गांव पहुंचते ही घरवाले बदहवास हो गए। बढ़पुरा थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि फरार डंपर चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद से गांव के लोगों में आक्रोश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button