महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
थाना क्षेत्र के ग्राम अंतापुर में बुधवार सुबह एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका शशि देवी (लगभग 52 वर्ष) पत्नी बृजमोहन सिंह चौहान निवासी अंतापुर ने बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

डेरापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम अंतापुर में बुधवार सुबह एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका शशि देवी (लगभग 52 वर्ष) पत्नी बृजमोहन सिंह चौहान निवासी अंतापुर ने बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक रामकृपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की।
बताया जाता है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम न कराने की इच्छा जताई गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।



