कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: प्राथमिक विद्यालय मरुवा में 125 बच्चों को मिली स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म, बीएसए ने की व्यवस्थाओं की तारीफ

कानपुर देहात में खेलकूद व शिक्षा को बढ़ावा: ग्राम प्रधान और अधिकारियों ने प्रधानाध्यापिका के प्रयासों को सराहा

कानपुर देहात: जनपद के प्राथमिक विद्यालय मरुवा शाहजहांपुर में प्रधानाध्यापिका सीमा वर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के नामांकित 125 छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय, एसआरजी अजय कुमार गुप्ता और मानवेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में ग्रामीणों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम प्रधान कल्याण सिंह और एसएमसी अध्यक्ष निर्मल ने प्रधानाध्यापिका सीमा वर्मा द्वारा स्कूल के विकास और बच्चों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाओं सीमा देवी, राजदेव सिंह, शोभा पांडेय और अंकिता शुक्ला समेत गांव के वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में संतोष कटियार, संजीत गौतम और प्रधानाध्यापक रामनाथ सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की बेहतर व्यवस्थाओं और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए समस्त स्टाफ के प्रयासों को सराहा।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: लर्निंग गैप भरने और पठन संस्कृति को मजबूत करने के लिए प्राथमिक विद्यालय रामपुर में जुटे शिक्षक


Related Articles

AD
Back to top button