कानपुर देहात: सावधान ! अब किसी अनजाने को स्टेट बैंक रोड बताने में दिशा बदल जायेगी
भारतीय स्टेट बैंक अकबरपुर की शाखा अब कानपुर-औरैया रोड पर पहुंची

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: लगभग 6 दशकों तक अपनी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के बाद भारतीय स्टेट बैंक अकबरपुर शाखा अब नए भवन में शिफ्ट हो गई है साथ ही यह संदेश भी दे गई कि स्टेट बैंक रोड बताने के लिए सावधान हो जाइए नहीं तो रूरा जाने की जगह औरैया या कानपुर चले जाएंगे। बताते चलें कि शाखा अब राष्ट्रीय राजमार्ग के अंडरपास के निकट बालाजी भोजनालय के पास कानपुर औरेया रोड पर नए सजे सजाये भवन में पहुंच गई है और कारोबार भी शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि उक्त शाखा अकबरपुर नगर पंचायत में बैंकिंग सेवाओं को देने वाली प्रथम शाखा के रूप में स्थापित हुई थी और अपने 60 वर्षों के सफर में उस सड़क का नाम न केवल स्टेट बैंक रोड पड़ गया बल्कि शानदार व्यावसायिक गतिविधियां भी स्थापित हो गई जो केवल एक छोटा सा रास्ता हुआ करता था किंतु आज वह दो हाईवे ” कानपुर झांसी तथा कानपुर दिल्ली “को मिलाने वाला रोड है बल्कि कई जनपदों को मिलाने के लिए स्टेट हाईवे का दर्जा प्राप्त करने वाला है।
बताया जाता है कि कारोबारी गतिविधियों बढ़ने से उक्त शाखा कार्यालय का परिसर छोटा पड़ रहा था और उपयुक्त जगह की तलाश कर इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन भी मिल गया जहाँ पार्किंग की व्यवस्था भी है और सुरक्षा भी, इसके अतिरिक्त इसी भवन में बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध है ।



